Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नया उपहार: कन्याओं को मिलेगी सिंदूरदानी, योजना...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नया उपहार: कन्याओं को मिलेगी सिंदूरदानी, योजना में एक लाख रुपए तक बढ़ी सहायता राशि – Hardoi News


फैजी खान| हरदोई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में पहुंचे मंत्री असीम अरुण।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक नई पहल की है। हरदोई में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि अब कन्याओं को सुहाग की निशानी सिंदूरदानी भी उपहार स्वरूप दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना की हाल ही में समीक्षा की है। इसमें लाभार्थियों को मिलने वाली सहायता राशि को 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया गया है। साथ ही उपहारों की संख्या में भी वृद्धि की गई है।

यह जानकारी मंत्री असीम अरुण ने हरदोई में दी। वे बुधवार को यहां रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि सिंदूरदानी भले ही कीमत में छोटी हो, लेकिन इसका सांस्कृतिक महत्व बहुत है।

कार्यक्रम में मंत्री ने रानी अहिल्याबाई होलकर के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि 300 वर्ष पहले उन्होंने सुशासन का जो मॉडल स्थापित किया, वह आज भी प्रासंगिक है। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का भी जिक्र किया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version