Homeबिहारमुजफ्फरपुर में चाकूबाजी से युवक की मौत: होली के विवाद में...

मुजफ्फरपुर में चाकूबाजी से युवक की मौत: होली के विवाद में नशेड़ी ने मां-बेटे पर किया था हमला, आरोपी गिरफ्तार – Muzaffarpur News



मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर में दो दिन पहले मां-बेटे पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला किया था। घटना में गंभीर रूप से घायल बेटे को पटना के प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने मंगलवार को दम

.

जानकारी मुताबिक, मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है। दो दिन पहले मुख्य आरोपी चंदन साथियों के साथ सोनू के घर पहुंचा था। इस दौरान उसने ताबड़तोड़ सोनू पर चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव करने आई उसकी मां को भी हमला कर घायल कर दिया।

घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने सोनू और उसकी मां को इलाज के लिए SKMCH अस्पताल में भर्ती करवाया था। सोनू की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सोनू की मौत के बाद उसका शव मंगलवार रात उसके घर लाया गया। मामले की जानकारी के बाद डीएसपी टाऊन 1 सीमा देवी, थानेदार रमन कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद सीमा देवी ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत करवाया। उसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।

होली के दिन भी हुआ था विवाद

सोनू और आरोपी चंदन के बीच होली के दिन भी विवाद हुआ था। चंदन नशे की हालत में सोनू के घर के बाहर हंगामा कर रहा था। इसको लेकर थाना में शिकायत भी की गई थी। जिस कारण आरोपी नशेड़ी चंदन सोनू से नाराज़ रहता था। इसी बीच रविवार की रात नशेड़ी ने सोनू और उसकी मां पर हमला कर दिया।

मां का अस्पताल में चल रहा इलाज

चाकूबाजी के दौरान सोनू और उसकी मां दोनों घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के क्रम में सोनू की मौत हो गई। वहीं उसकी मां अभी अभी इलाजरत है। उनको सोनू की मौत की जानकारी नहीं दी गई है।

डीएसपी टाऊन 1 सीमा देवी ने बताया कि सिकंदरपुर थानांतर्गत एक युवक पर चाकू से हमला किया गया था। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। शव घर पर आने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए थे। सभी को समझाकर मामला शांत करवा दिया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की प्रक्रिया की जा रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version