HomeBlogमुरैना में फल विक्रेता से चार युवकों ने की मारपीट:सरिया-पाइप से पीटा,...

मुरैना में फल विक्रेता से चार युवकों ने की मारपीट:सरिया-पाइप से पीटा, राहगीरों ने बनाया वीडियो

मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर फल का ठेला लगाने वाले युवक से चार युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने लोहे के सरिया और प्लास्टिक के पाइप से उसकी पिटाई की। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बुधवार रात फल के ठेले पर पहुंचकर की मारपीट घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे पगारा रोड की बताई जा रही है। यहां फल का ठेला लगाने वाले सुनील प्रजापति के पास चार युवक पहुंचे। इनके नाम भावेश भदौरिया, लालू त्यागी, सौरभ त्यागी और सूरज त्यागी बताए गए हैं। आरोप है कि पहले युवकों का सुनील से विवाद हुआ और इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लोहे के सरिया और प्लास्टिक के पाइप से उसे पीटा गया। लोगों ने मोबाइल से बनाया वीडियो मारपीट के दौरान वहां फल खरीदने पहुंचे कुछ लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसे भी जांच में शामिल किया है। मारपीट के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सुनील ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत और वीडियो के आधार पर केस दर्ज जौरा थाना प्रभारी एसआई पंकज यादव के अनुसार, फरियादी की शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर चारों नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में फरियादी और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। विवाद की वास्तविक वजह आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments