HomeBlogसुसाइड से पहले प्रेमी ने बनाया VIDEO:बोला- उसने मेरी भावनाओं के साथ...

सुसाइड से पहले प्रेमी ने बनाया VIDEO:बोला- उसने मेरी भावनाओं के साथ खेला, अब जान देने जा रहा

मंडला के स्वामी सीताराम वार्ड में रहने वाले आशीष यादव नाम के युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते कीटनाशक दवा पी ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दवा पीने से पहले आशीष ने एक वीडियो बनाया था, जो बाद में उसके मोबाइल में मिला। इस वीडियो में उसने अपनी प्रेमिका और उसके कथित दूसरे प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि यह घटना 15 सितंबर की है। आशीष की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी और गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। वीडियो में आशीष ने बताया कि उसका घुटास में रहने वाली एक युवती से करीब चार साल से प्रेम प्रसंग था। उसने कहा कि 10 सितंबर को युवती से मिलने के दौरान उसे उसके सोशल मीडिया अकाउंट से पता चला कि युवती का किसी और व्यक्ति से भी संबंध है। आशीष के मुताबिक, वह व्यक्ति शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। युवती के उस व्यक्ति से लंबे समय से संबंध थे। आशीष ने वीडियो में कहा कि इस बात से वह मानसिक और शारीरिक रूप से टूट गया था। आशीष की बहन आशा यादव ने बताया कि मोबाइल में मिले वीडियो के साथ युवती और उसके कथित प्रेमी की चैट के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। परिजन युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो और मोबाइल में मिले दूसरे सबूतों की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments