प्रदीप कुमार सिंह की फाइल फोटो।
पलामू जिले के मुंदरिया गांव निवासी बीएसएफ जवान प्रदीप कुमार सिंह (34) का रविवार को रांची में निधन हो गया। प्रदीप मेघालय में तैनात थे और छुट्टी लेकर रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे।
.
31 मई की रात को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर चोटों के कारण उन्हें पहले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें रांची रेफर कर दिया।
रांची के पल्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रविवार दोपहर उनका निधन हो गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रदीप अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मृत्यु से परिवार स्तब्ध है।