मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को राज्य के 38 हजार 200 श्रमिकों के खातों में ऑनलाइन 19.71 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। साथ ही उन्होंने श्रमिक परिवारों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख रुपए भी दिए। इसमें एक लाख रुपए स्कूटी के लिए और एक लाख रुपए प्रोत्स
.
बता दें कि न्यू सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 10वीं और 12वीं में टॉप 10 में शामिल 31 बच्चों को कुल 62 लाख रुपए की राशि दी गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।
आपका स्नेह और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम सब मिलकर एक विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार श्रमिक परिवारों की जरूरतों को समझती है। उनके समग्र कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों से मेरा विशेष लगाव है और श्रमिकों के हित में काम करना हमेशा संतुष्टि देता है।
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना को सभी उद्योग प्रधान जिलों में लागू किया जाएगा। फिलहाल, यह राज्य के 17 जिलों के 46 केन्द्रों में संचालित है। यहां श्रमिकों को 5 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके साथ ही श्रमिकों के बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग सुविधा भी शुरू की जाएगी। इस अवसर पर श्रम विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. फरिहा आलम, प्रभारी श्रम आयुक्त एस एल जांगड़े सहित श्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
नवाचार के साथ नीतियां बना रहे ताकि अधिक रोजगार मिले: साय मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम नवाचार के साथ ऐसी नीतियां बना रहे हैं, जिनसे प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिले। उन्होंने बताया कि अब तक 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव राज्य सरकार को मिल चुके हैं। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बने हैं।
उन्होंने कहा कि आज श्रमिक परिवार का बच्चा विदेश जाकर पढ़ना चाहे तो उसके लिए भी 50 लाख रुपए तक की सहायता का प्रावधान है।