Homeहरियाणायमुनानगर में डॉक्टर के घर चोरी कर रसोइया फरार: बेहोश कर...

यमुनानगर में डॉक्टर के घर चोरी कर रसोइया फरार: बेहोश कर वारदात की; 2 महीने पहले रखा; चाय में मिलाई नशीली दवा – Yamunanagar News



डॉक्टर दंपती का अपने ही हॉस्पिटल में चल रहा इलाज।

हरियाणा के यमुनानगर में डॉक्टर दंपती को बेहोश करके नौकर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना सुबह करीब 5 बजे की है। नौकर ने सुबह चाय में नशे की दवा मिलाकर पिलाई थी। अभी डॉक्टर और उनकी पत्नी बेहोश हैं और आईसीयू में एडमिट हैं। हालांकि दोनों खतरे से

.

जानकारी के मुताबिक, व्यासपुर बाइपास रोड स्थित सभरवाल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नवीन सभरवाल और उनकी पत्नी डॉ. पूनम सभरवाल का हॉस्पिटल के पीछे ही घर हैं। उन्होंने करीब 2 महीने पहले ही नया रसोइया काम पर रखा था। सुबह करीब 5 बजे उसने डॉक्टर दंपती को चाय बनाकर पिलाई।

चाय में मिलाई बेहोशी की दवा

नौकर ने​​​​​​ इस चाय में नशे की दवा मिलाई हुई थी। चाय पीने के कुछ देर बाद दोनों बेहोश हो गए। उसके बाद नौकर घर से कीमती सामान और DVR अपने साथ ले गया। सुबह डॉक्टर हॉस्पिटल में मरीजों को चेक करने राउंड पर नहीं आए तो स्टाफ घर पहुंचा, जहां घर के दरवाजे खुले हुए थे।

बेहोशी की हालत में मिले दोनों

स्टाफ ने अंदर जाकर देखा तो डॉक्टर बेड पर बेहोश और उनकी पत्नी कुर्सी पर बेहोश पड़ी थीं। दोनों को तुरंत हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में एडमिट किया गया और पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलते ही जगाधरी सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version