यमुनानगर में प्रदर्शन करते हुए किसान।
यमुनानगर जिले में भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों सदस्यों ने जिला लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी की अगुआई में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। जगाधरी की अनाज
.
भारतीय किसानों को नुकसान
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि टैरिफ में कमी से भारतीय किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अमेरिका के हित में काम कर रहे हैं। चढूनी ने बताया कि अमेरिका की आबादी कम और क्षेत्रफल ज्यादा है। वहां से आने वाला सामान कम दाम में मिलेगा, जिससे भारतीय किसान प्रभावित होंगे।
मोदी और ट्रंप का पुतला फूंकते किसान।
टोल की बढ़ी दरों पर आपत्ति
उन्होंने बिजली और टोल टैक्स की बढ़ी दरों पर भी आपत्ति जताई। किसान नेता ने सरकार पर बड़े घरानों के कर्ज माफ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार छोटे किसानों की कर्जमाफी नहीं करती। उनके अनुसार, वर्तमान सरकार में अमीर और अमीर हो रहे हैं, जबकि गरीब और गरीब होते जा रहे हैं।