आगरा में 26 अप्रैल को बदमाशों ने जूस पीने के दौरान युवक को गोली मार दी थी।
आगरा में जूस पीने के दौरान युवक को गोली मारने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई। इसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों के पास से अवैध तमंचा बरामद किया।
.
एसीपी विनायक भोंसले ने बताया- शुक्रवार देर रात सिकंदरा के सुनारी इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन तभी दोनों ने फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। जवाबी फायरिंग की।
इसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों की पहचान अमन और अभिषेक उर्फ रौनी के रूप में हुई। दोनों आरोपियों ने 26 अप्रैल को मिलन नाम के युवक को जूस पीने दौरान दिनदहाड़े गोली मार दी थी।
वाराणसी में CSC संचालक को तमंचा सटाकर 1.50 लाख लूटे; बाइक सवार 3 बदमाशों ने की वारदात
वाराणसी में शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने सहज जन सेवा केंद्र संचालक को तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने घर लौट रहे युवक का पीछा किया फिर रास्ता रोककर उससे एक लाख 50 हजार रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने कुछ देर बाद पुलिस को वारदात की सूचना दी और परिजनों को भी बताया। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, पीड़ित जनसेवा केंद्र संचालक से मुलाकात की। पुलिस लूट को संदिग्ध मानते हुए जांच-पड़ताल में जुट गई। युवक ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पढ़िए पूरी खबर