Homeउत्तर प्रदेशयूपी के सरकारी स्कूलों की आज से नई टाइमिंग: 9 बजे...

यूपी के सरकारी स्कूलों की आज से नई टाइमिंग: 9 बजे से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, डेंगू को लेकर भी किया गया अलर्ट – Lucknow News



यूपी में आज से सरकारी स्कूलों के संचालन के समय मे हुआ बदलाव

उत्तर प्रदेश के परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में आज यानी मंगलवार से पठन-पाठन के समय में बदलाव हो रहा हैं। 1 अक्टूबर से परिषदीय स्कूलों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक पढ़ाई होगी। वहीं, मौसमी बीमारियों डेंगू-मलेरिया को देखते हुए बच्चों को फुल आस्तीन के कप

.

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक और एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। ये बदलाव इसी कैलेंडर के तहत हो रहा हैं।

डेंगू – मलेरिया को लेकर जारी हुआ अलर्ट

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए परिषदीय स्कूलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें अभिभावकों को भी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे। स्कूल परिसर की सफाई और जलभराव न हो, इसके लिए भी अभियान चलाया जा रहा हैं। स्कूलों में फॉगिंग और दवा छिड़काव के भी निर्देश दिए गए हैं।

माध्यमिक स्कूल सुबह 9.30 बजे से चलेंगे

पहली अक्टूबर से माध्यमिक विद्यालयों का भी समय बदलेगा। माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक चलेंगे। अभी तक ये 7.30 से 1.30 बजे तक चल रहे थे। सुबह 15 मिनट प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद 9.45 से 40-40 मिनट के चार पीरियड में पढ़ाई होगी। इसके बाद 25 मिनट का लंच, फिर चार पीरियड पढ़ाई होगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version