Homeमध्य प्रदेशरतलाम में कब्रिस्तान की दीवार को रातों-रात तोड़ा: बिना परमीशन बना...

रतलाम में कब्रिस्तान की दीवार को रातों-रात तोड़ा: बिना परमीशन बना रहे थे दुकान, नगर निगम ने जेसीबी चलाकर हटाया अतिक्रमण – Ratlam News


रतलाम के गोशाला रोड जैन स्कूल के पीछे बोहरा समाज का कब्रिस्तान बना है। यहां नपा की बिना परमीशन के दुकान का निर्माण किया जा रहा था। कब्रिस्तान कमेटी ने रातों नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकरण व पेटिंग की गई दीवार को तोड़ दिया।

.

मंगलवार सुबह इस बात की जानकारी लगते ही नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची। बिना परमीशन के बनाई जा रही दुकान पर जेसीबी चलाकर निर्माण कार्य को ढेर कर दिया।

दरअसल, शहर के वार्ड नंबर 16 में जैन स्कूल के पीछे और सामने की तरफ दीवारों पर नगर निगम ने सौंदर्यीकरण कर पेटिंग बनाई है। सोमवार रात कब्रिस्तान की दीवार के एक हिस्से को बीच में से तोड़ दिया। सुबह जब इसकी जानकारी क्षेत्रीय पार्षद रणजीत टाक को लगी तो उन्होंने महापौर प्रहलाद पटेल, निगम कमिश्नर हिमांशु भट्‌ट को जानकारी दी।

नगर निगम द्वारा दीवार पर पेटिंग बनाकर सौंदर्यीकरण किया गया। इसी दीवार के बीच के हिस्से को तोड़ कर अंदर पतरे का शेड लगाकर निर्माण कार्य किया।

जेसीबी के साथ पहुंचे अधिकारी, निर्माण ढहाया

इसके बाद मंगलवार दोपहर को नगर निगम सिटी इंजीनियर अब्दुल कुरैशी, राजेश पाटीदार, शिवम गुप्ता, राजस्व प्रभारी राजेंद्र सिंह पंवार, सहायक राजस्व निरीक्षक ऋषि पंड्या जेसीबी के साथ पहुंचे।

उन्होंने संबंधित से परमीशन मांगी। लेकिन, उनके पास नहीं मिली, इस दौरान क्षेत्रीय रहवासी भी पहुंच गए। सौंदर्यीकरण की गई दीवार को तोड़ने पर कब्रिस्तान कमेटी के खिलाफ विरोध जताया। इसके बाद कमेटी सदस्यों ने वापस दीवार बनाने की बात कही।

नगर निगम ने जेसीबी चलाकर शेड के निर्माण कार्य को ढेर में तब्दील कर दिया।

दीवार की आड़ में बनाई दुकान

क्षेत्रीय पार्षद रणजीत टाक ने बताया कि कमेटी द्वारा कब्रिस्तान के अंदर काफी दिन से दुकान निर्माण किया जा रहा था। पतरे का शेड भी लगा दिया। केवल आगे की तरफ शटर लगना बाकी था। इस कारण दीवार तोड़ी गई। दीवार टूटी दिखने पर दुकान निर्माण का पता चला। इसके बाद नगर निगम की टीम ने जेसीबी चलाकर पतरे के शेड समेत पूरा निर्माण ढहा दिया।

नगर निगम कमिश्नर हिमांशु भट्‌ट ने बताया

दीवार तोड़ने पर कब्रिस्तान कमेटी को नोटिस दिया है। बिना परमीशन के दुकान निर्माण किया जा रहा था। अवैध निर्माण को जेसीबी से हटाया है।

वहीं मामले में दैनिक भास्कर ने शिया दाऊदी बोहरा जमात बोहरा कब्रिस्तान के पदाधिकारियों से भी संपर्क करना चाहा, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version