Homeपंजाबराजा वड़िग बोले-इसी चुनाव से तय होगा 2027 का रास्ता: AAP...

राजा वड़िग बोले-इसी चुनाव से तय होगा 2027 का रास्ता: AAP सरकार में बढ़ा क्राइम; बाजवा ने कहा-हरियाणा सीएम को याद आया बड़ा भाई – Ludhiana News



लुधियाना कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर प्रेस वार्ता में शामिल पार्टी नेता।

पंजाब के लुधियाना में आज कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु के लिए चुनावी दफ्तर में कांग्रेस प्रधान राजा वड़िग और विधान सभा विपक्ष के नेता विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने प्रेस वार्ता की।

.

इस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज भूपेश बघेल, यूपी के अमेठी से सांसद किशोरी लाला शर्मा और फतेहगढ़ से सांसद अमर सिंह शामिल हुए। इस प्रेस वार्ता में पूर्व सीएम चरण जीत सिंह चन्नी शामिल नहीं हुए। इस दौरान राजा वड़िग और प्रताप सिंह बाजवा ने सीएम भगवंत सिंह मान और AAP पर निशाना साधा।

राजा वड़िग ने कहा- हलका पश्चमी के चुनाव से 2027 का रास्ता तय करना है कि पंजाब किस तरफ जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फेल साबित हुए है। आज पंजाब का प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि कब इस सरकार से छुटकारा पाए। लोगों ने बदलाव को 2022 में वोट दी थी। उन्होंने कहा कि AAP सरकार ने लोगों को सपने दिखाए थे कि नया पंजाब बनेगा। लेकिन लोगों को इस सरकार ने निराश किया।

राजा वड़िग ने सीएम मान पर साधा निशाना

वड़िग ने कहा- पंजाब में लूटपाट और छीनाझपटी, खालिस्तान के नारे और बाबा साहिब की बेअदबी हो रही है। मूसेवाला की हत्या कर दी गई। उसके पिता आज भी इंसाफ के लिए भटक रहे है। आज व्यापारी सुरक्षित नहीं है उन्हें थ्रेट मिल रही है। जालंधर उप-चुनाव और डेरा बाबा नानक में आप सरकार ने गैंगस्टर छोड़ दिए थे। आज पंजाब आर्थिक तौर पर भी कमजोर हो गया है। आज 23 हजार एकड़ जमीन एक्वायर की जा रही है। खेती प्रधान सूबा है लेकिन खेती समाप्त करने पर सरकार उतर आई है। नशों के खिलाफ सरकार साढ़े 3 साल बाद जागी है।

उन्होंने कहा- भगवंत मान की सरकार ने लोगों को चेतावनी दी है कि जिसने मीडिया को जानकारी दी उसकी टांगे तोड़ देंगे। मीडिया की आजादी पर सरकार ने रोक लगा दी। जो पत्रकार सच्चाई लिखता है उसे रात को ही उठवा दिया जाता है। कांग्रेस की सरकार में भी मीडिया थी। हमारे हक में भी खबरें चलती थी और हमारे खिलाफ भी खबरें चलती थी। लेकिन कई मीडिया वाले ऐसे है जो सिर्फ सरकार के इशारों पर काम करते है।

सीएम मान ने सारे हक केजरीवाल के पास गिरवी रख दिए- बाजवा

विधान सभा विपक्ष के नेता विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सारे हक अरविंद केजरीवाल के पास गिरवी रख दिए है। पंजाब में किसानों को लूटने की साजिश रची जा रही है। लोगों से गुजारिश है कि सही पार्टी को चुने। पंजाब में कारोबारियों से लगातार फिरौतियां मांगी जा रही है। एजीटीएफ के एस.पी की गाड़ी में तारिख पर आए लारेंस को सीआईए लेजाकर इंटरव्यू करवाए गए है। लेकिन भगवंत मान कहते है कि लारेंस का इंटरव्यू पंजाब में नहीं हुआ।

हरियाणा के सीएम सैनी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि शराब पॉलिसी की बात करें तो दिल्ली वाली पॉलिसी ही पंजाब में चल रही है। यदि दिल्ली में शराब घोटाले में नेता जेल जा सकते है तो पंजाब में क्यों नहीं। बाजवा ने कहा कि दो दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में आए थे। सैनी के ही आदेश पर पंजाब के बेटे शुभकरण पर किसान आंदोलन के समय गोलियां चलाई गई थी।

शंभू बार्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसानों पर जो लाठी चार्ज हुआ वह अमित शाह के इशारे पर हुआ। अमित शाह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा जिसके बाद किसानों को खदेड़ा गया। कांग्रेस की सरकार थी तो हम दिल्ली तक किसानों को छोड़ कर आए थे। आज नायब सैनी कह रहे है पंजाब हमारा बड़ा भाई है। बड़े भाई के लिए जाने के लिए रास्ते में बैरिकेड या पत्थर नहीं लगाए जाते। आम आदमी पार्टी और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version