Homeहरियाणारानियां में पुलिस नाके पर वीडियो बनाने पर विवाद: लोग बोले-...

रानियां में पुलिस नाके पर वीडियो बनाने पर विवाद: लोग बोले- नाका होने के बावजूद नशे पर नियंत्रण नहीं, वार्ड बदनाम हो रहा – rania News



पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक हुई।

रानियां शहर के नानुआना मार्ग पर वार्ड नंबर 7 और 8 में स्थित पुलिस नाके पर मध्य रात्रि को विवाद हुआ। एक युवक द्वारा नाके पर तैनात पुलिस स्टाफ की वीडियो बनाने से मामला शुरू हुआ। वीडियो बनाए जाने की जानकारी मिलने पर वार्ड के कई लोग महिलाओं सहित मौके पर

.

सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस नाके पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि नशे की रोकथाम के लिए लगाए गए नाके पर तैनात कर्मचारी एक दुकान में शटर गिराकर दिन भर मोबाइल चलाते रहते हैं। वाहनों की चेकिंग मनमाने तरीके से करते हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक ने वार्ड नंबर 7 व 8 की मुख्य सड़क पर बैरिकेड लगाकर नाका स्थापित किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस नाका होने के बावजूद नशे पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। बाहरी लोग वार्ड में चोरी-छिपे आ रहे हैं, जिससे वार्ड बदनाम हो रहा है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार से संपर्क नहीं हो पाया। थाना मुंशी संदीप कुमार ने बताया कि इस घटना में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version