Homeहरियाणारानियां में बाल विवाह रोकने की ली शपथ: ब्रह्मकुमारी संस्थान में...

रानियां में बाल विवाह रोकने की ली शपथ: ब्रह्मकुमारी संस्थान में कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए निकाली रैली – rania News



रानियां के ब्रह्मकुमारी संस्थान में रैली निकालते हुए बच्चे।

सिरसा जिले के रानियां में महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय और ब्रह्मकुमारी संस्थान की संयुक्त देखरेख में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 14 के नगर पार्षद मलकीत सिंह और नगरपालिका के वाइस चेयरमैन रमेश कुम

.

नारी की भूमिका पर प्रकाश डाला

ब्रह्माकुमारी बहन नीतू और कमलेश ने आध्यात्मिक क्षेत्र में नारी की भूमिका पर प्रकाश डाला। रानियां की सीडीपीओ की ओर से सुपरवाइजर श्वेता ने समाज में नारी के प्रति फैली कुरीतियों पर विचार रखे। नगर पार्षद मलकीत सिंह ने कहा कि आधुनिक युग में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में ये रहे शामिल

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकने की शपथ ली गई। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए रैली का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर और अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुपरवाइजर सुपिंदर कौर, मनीषा, सोनिका, नेहा, पूजा और श्वेता ने योगदान दिया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version