Homeदेशराहुल गांधी का दो दिन का यूपी दौरा: रायबरेली पहुंचे, हुनमान...

राहुल गांधी का दो दिन का यूपी दौरा: रायबरेली पहुंचे, हुनमान मंदिर में पूजा-अर्चना की – Raebareli News


  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Raibareli
  • MP Rahul Gandhi Will Come To Rae Bareli Today, Will Stay For Two Days, Will Hold A Public Meeting In Bachhrawan, Will Interact With Students And Women

रायबरेली20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी दो दिन के रायबरेली दौरे पर हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद किशोरी लाल शर्मा और प्रमोद तिवारी ने उनका स्वागत किया।

राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचे। यहां पर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इससे पहले राहुल गांधी 5 नवंबर, 2024 को रायबरेली आए थे। वहीं, लोकसभा चुनाव यानी सांसद चुने जाने के बाद राहुल का रायबरेली का यह 6वां दौरा है। राहुल तय कार्यक्रम के अनुसार दो दिन रायबरेली में रहेंगे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वह महाकुंभ भी जा सकते हैं।

राहुल के लखनऊ पहुंचने की 2 तस्वीरें…

लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे राहुल गांधी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राहुल को पुष्प गुच्छ भेंट किया, उनके साथ अमेठी सांसद केएल शर्मा भी मौजूद थे।

राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे।

राहुल आज रायबरेली की बछरावां विधानसभा में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह छात्रावास में अनुसूचित जाति के छात्रों से मुलाकात करेंगे। महिलाओं से बातचीत करेंगे। इसके बाद राहुल जगतपुर शंकरपुर में राना बेनी माधव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कल यानी शुक्रवार सुबह 8 बजे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पार्टी की फ्रंटल कमेटी और डेलिगेशन से भी मुलाकात करेंगे। रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे।

राहुल से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ने के नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे, चूरवा हनुमान मंदिर में दर्शन किए

04:42 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल ने किसी से बात नहीं की

राहुल सुबह 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सीधे गाड़ी से राबयरेली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और मीडिया से बात नहीं की।

04:41 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल सड़क मार्ग से रायबरेली रवाना

राहुल गांधी सड़क मार्ग से लखनऊ से रायबरेली रवाना हुए। वह दो दिन रायबरेली में रहेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

04:39 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे राहुल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राहुल के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। राहुल ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

04:37 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

जीतने के बाद चौथी बार रायबरेली आएंगे राहुल

सांसद बनने के बाद राहुल का रायबरेली का चौथा और यूपी का 6वां दौरा है। पिछली बार रायबरेली आए राहुल गांधी ने लखनऊ में हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ की थी। 20 मई, 2024 को रायबरेली में वोटिंग के दौरान भी राहुल ने इस मंदिर में पूजा की थी।

यह 14 मई, 2024 की तस्वीर है, जब चुनाव प्रचार के दौरान रायबरेली में राहुल गांधी ने एक सैलून में दाढ़ी सेट कराई थी।

04:33 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

पिछले साल 5 नवंबर को आए थे राहुल

5 नवंबर, 2024 को लखनऊ से रायबरेली जाते समय राहुल गांधी ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए थे। वह 20 मई यानी जब रायबरेली में वोटिंग हुई थी, उस दिन भी यहां दर्शन करने आए थे।

इससे पहले राहुल गांधी 5 नवंबर, 2024 को रायबरेली आए थे। तब रायबरेली में संसदीय क्षेत्र की अनुसरण समिति की बैठक आयोजित हुई थी। इसमें राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने अधिकारियों की तैनाती में जातिगत आधार पर होने वाले भेदभाव का मुद्दा उठाया था। इस दौरान उन्होंने इस संबंध में विस्तृत आंकड़ों पर भी चर्चा की थी।

04:32 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने लिया व्यवस्था का जायजा

राना बेनी माधव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को लेकर अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

राहुल गांधी की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। SSP संजीव सिन्हा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राना पार्क का दौरा किया। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। राजपत्रित अधिकारी अपनी-अपनी सुरक्षा टुकड़ियों की कमान संभालेंगे। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।

04:31 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी का दो दिवसीय यूपी दौरा

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आ रहे हैं। वह बछरावां में जनसभा करेंगे। इसके बाद अनुसूचित जाति के छात्रों से मुलाकात करेंगे। महिलाओं से बातचीत करेंगे।

जगतपुर शंकरपुर में राना बेनी माधव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार सुबह 8 बजे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। फ्रंटल कमेटी और डेलिगेशन से भी मुलाकात करेंगे। रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे। लालगंज बैसवारा में युवाओं से संवाद के बाद लखनऊ से दिल्ली रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version