Homeपंजाबराहुल गांधी से मिले पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु: सोशल मीडिया पर...

राहुल गांधी से मिले पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु: सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, लिखा- परिवर्तन की हवा पश्चिम से शुरू होगी – Ludhiana News


पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के साथ तस्वीर शेयर की।

पंजाब के लुधियाना में हल्का पश्चमी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद अब किसी भी समय उप-चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है। आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा को घोषित किया है। वहीं अब कांग्रेस में पूर्व कैबिनेट मं

.

भारत भूषण आशु लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है। वहीं वह आज कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी से मुलाकात करके आए है। आशु ने सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी के साथ तस्वीर शेयर की है।

भारत भूषण आशु ने सोशल मीडिया पर शेयर किया संदेश।

सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

आशु ने सोशल मीडिया पर लिखा- परिवर्तन की हवा पश्चिम से शुरू होगी, लुधियाना पश्चिम से शुरू हुई हवा 2027 तक पूरे पंजाब में तूफान मचा देगी। कांग्रेस पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से वापस आ रही है। आज नई दिल्ली में अपने नेता और गुरु, राहुल गांधी जी से मिलने का सौभाग्य मिला।

उनके साथ हर बातचीत प्रेरणादायक है, जो सत्य और न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से भरी हुई है। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि पंजाब कांग्रेस एकजुट है, दृढ़ है और अब से हर चुनाव जीतने के लिए तैयार है।

उनका निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन मेरे लिए बहुत मायने रखता है, और मैं मुझ पर और पंजाब के लिए हमारे मिशन पर उनके विश्वास के लिए बहुत आभारी हूं। बदलाव शुरू हो गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version