इरफान पठान| महोबा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महोबा के अजनर थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल घटना के पांच दिन बाद शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और प्रदेश सचिव बृजराज सिंह के नेतृत्व में 20 से अधिक कार्यकर्ता पीड़िता के घर पहुंचे। खाबरी ने परिवार को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
27 अप्रैल को यह घटना हुई। खेत से घर लौट रही नाबालिग छात्रा को गांव के दो युवकों ने अगवा किया। आरोपियों ने दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को कानूनी, सामाजिक और आर्थिक मदद दिलाने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल की यह मुलाकात पीड़ित परिवार के लिए समर्थन का संदेश लेकर आई है।