Homeहरियाणारेवाड़ी में कन्फैक्शनरी शॉप को बनाया अहाता: पुलिस टीम ने की...

रेवाड़ी में कन्फैक्शनरी शॉप को बनाया अहाता: पुलिस टीम ने की रेड, दुकान में 5 लोग पी रहे थे शराब – Rewari News



रेवाड़ी की कन्फैक्शनरी शॉप, जहां चल रहा था अहाता।

हरियाणा के रेवाड़ी में एक कन्फैक्शनरी शॉप को संचालक ने अहाता बना दिया। पुलिस टीम ने रेड कर वहां शराब पी रहे 5 लोगों को पकड़ा। टीम ने कन्फैक्शनरी शॉप संचालक के पास लाइसेंस नहीं होने पर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

.

सिटी थाना पुलिस के राइडर पर तैनात महेश कुमार ने बताया कि वह SPO पोहप सिंह के साथ रेलवे चौक एरिया में गश्त कर रहा था। जहां तरूण वाइन शॉप के पास भोले कन्फैक्शनरी शॉप संचालक ने टेबल कुर्सियां डाल रखी थी। जहां पर शराब के सेवन की सूचना मिली। वे तुंरत दुकान पर पहुंचे तो वहां पर 5 लोग शराब व बीयर का सेवन कर रहे थे। शॉप संचालक शशिकांत से अहाते का लाइसेंस मांगा गया तो वह पेश नहीं कर सका। कन्फैक्शनरी शॉप संचालक गलत तरीके से दुकानमें अहाता चला रहा था।

सिटी थाना के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि राइडर पर तैनात महेश कुमार की शिकायत पर भाले कन्फैक्शनरी शॉप संचालक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जां च की जा रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version