महम हलका प्रवक्ता संदीप नेहरा निंदाना का फाइल फोटो।
इंडियन नेशनल लोकदल (इनैलो) के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती ने रोहतक पार्टी कार्यालय में बुधवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान नेहरा खाप युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नेहरा निंदाना को महम हलका का प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
.
संदीप नेहरा निंदाना ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रकाश भारती और जिला अध्यक्ष नफे सिंह लाहली और हलका प्रधान वेद भराण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे।
रोहतक पार्टी कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए।
पार्टी को मजबूत करने का संकल्प
निंदाना ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने 2029 में अभय सिंह चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने की बात कही। इससे पहले वह युवा हलका प्रधान, प्रदेश महासचिव और हलका प्रधान के पदों पर कार्यरत रह चुके हैं।