Homeहरियाणारोहतक में दहेज के लिए महिला से मारपीट: मानसिक व शारीरिक...

रोहतक में दहेज के लिए महिला से मारपीट: मानसिक व शारीरिक रूप से किया प्रताड़ित, जान से मारने की दी धमकी – Rohtak News


रोहतक के आर्य नगर थाने में महिला के साथ दहेज के लिए मारपीट मामले में केस दर्ज किया गया।

रोहतक में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। महिला को मानसिक व शारीरिक यातनाएं दी गई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर आर्य नगर थाना पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस जल्द ही आरोपियों से पूछताछ करेगी।

.

गांधी नगर निवासी नीरू मक्कड़ ने बताया कि उसकी पहली शादी 2003 में विनित मक्कड़ से हुई थी, जिसकी 4 जुलाई 2023 को हार्ट फेल होने से मृत्यु हो गई। इसके बाद दूसरी शादी 2024 में अजय शर्मा निवासी जगदीश कॉलोनी के साथ हुई। लेकिन शादी के 10 दिन बाद ही सास उषा शर्मा व पति अजय दहेज की मांग करने लगे। वहीं, ननद बिंदु शर्मा ने उसके साथ मारपीट भी की।

नीरू ने बताया कि मायके आने के बाद जब दोबारा ससुराल गई तो सास व पति ने घर में घुसने नहीं दिया और दरवाजा बंद कर दिया। पड़ोसियों के कहने पर जब घर में अंदर आने दिया तो एक कमरे में बंद कर दिया। दो दिन तक भूखा प्यासा रखा। नीरू ने बताया कि उसकी यह दूसरी शादी है जबकि उसके पति अजय शर्मा की तीसरी शादी है। पहले एक बार तलाक हो चुका है, जबकि दूसरी की मौत हो गई।

रोहतक में दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित। (प्रतीकात्मक)

पहली शादी से 11 साल की बेटी नीरू ने बताया कि उसकी पहली शादी से एक 11 साल की बेटी भी है, जो उसके साथ ही रहती है। उसका पति अजय शर्मा उसे भी प्रताड़ित कर रहा है और पढ़ा भी नहीं रहा। 20 अगस्त 2024 को उसके पति अजय, सास उषा व ननद बिंदु ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है।

3 बार पुलिस करवा चुकी काउंसलिंग पुलिस की तरफ से मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने के लिए 3 बार काउंसलिंग करवाई गई, लेकिन तीनों बार असफल रही। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है, जिससे मामला सुलझ नहीं रहा। ऐसे में पुलिस की तरफ से केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पुलिस मामले में आरोपियों से करेगी पूछताछ आर्य नगर थाना से जांच अधिकारी एएसआई सुनीता ने बताया कि पीड़ित नीरू की शिकायत पर उसके ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने व धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों से मामले में पूछताछ करेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version