Homeहरियाणारोहतांग से लौटते वक्त कोकसर में पलटी टेम्पू ट्रेवलर: करनाल की...

रोहतांग से लौटते वक्त कोकसर में पलटी टेम्पू ट्रेवलर: करनाल की बेटी की मौत, पति-बच्चे गंभीर; 4 अन्य लड़के भी घायल – Karnal News


हादसे में घायल हुए करनाल के निकुंज से बातचीत करते हिमाचल के भाजपा नेता गोविंद ठाकुर।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में स्थित कोकसर के पास एक टेम्पो ट्रेवलर के गहरी खाई में गिरने के मामले में करनाल की एक महिला की मौत हुई है, जबकि उसके पति व तीनों बच्चे घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल पति व डेढ़ साल के बेटे को डॉक्टरों ने अपोलो

.

वहीं करनाल के ही चार लड़के जो अलग ग्रुप में यात्रा कर रहे थे, वो भी इस टेम्पो ट्रेवलर में सवार थे। इनमें से एक की गर्दन की हड्डी टूट गई है, बाकी को मामूली चोटें आई हैं। सभी को मनाली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है, जो नशे में था और फोन पर बात कर रहा था।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी।

करनाल की मोनिका की मौके पर मौत, पति और तीनों बच्चे घायल हादसे में 28 वर्षीय मोनिका की मौत हो गई है। वह करनाल की रहने वाली थी और उसकी शादी फरीदाबाद में हुई थी। हादसे के समय मोनिका अपने पति अमित और तीन बच्चों के साथ टूर पर निकली थी। डेढ़ साल का बेटा और दो बेटियां उनके साथ थीं। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। बेटे और अमित की हालत ज्यादा नाजुक है, जिन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दोनों बेटियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिमाचल में घायलों का हाल जानते भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद ठाकुर

चंडीगढ़ से टेम्पू ट्रेवलर बुक कर रोहतांग घूमने निकले थे नाबालिग करनाल के ही चार लड़के निकुंज, वैभव, यतिन और शिवांश शुक्रवार दोपहर घर से घूमने के लिए निकले थे। सभी पहले चंडीगढ़ पहुंचे और वहीं से एक टेम्पू ट्रेवलर बुक कर रोहतांग की ओर रवाना हो गए। वापसी के दौरान कोकसर के पास यह हादसा हो गया। निकुंज की मां और दादी ने बताया कि सभी बच्चे मंगलवार शाम तक लौटने वाले थे, लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। निकुंज के पिता उसे लेने के लिए मनाली रवाना हो चुके हैं।

करनाल से हिमाचल घुमने गए लड़का परिवार जानकारी देते हुए।

शराब पीकर चला रहा था ड्राइवर घायलों के पड़ोसियों ने बताया कि टेम्पू ट्रेवलर चला रहा चालक हादसे के समय नशे में था और फोन पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था। इसी लापरवाही के कारण वाहन कोकसर के पास 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मृतका की डेड बॉडी लाने की तैयारी मोनिका की मौत की सूचना मिलते ही करनाल और फरीदाबाद स्थित परिवारों में मातम छा गया। परिजन हिमाचल के लिए रवाना हो चुके हैं और शव को वापस लाने की तैयारी की जा रही है। वहीं घायल बच्चों को लेकर परिजन मनाली पहुंचने लगे हैं।

हिमाचल अस्पताल में भर्ती करनाल के युवकों से बातचीत करते जिला अध्यक्ष।

मनाली अस्पताल में भर्ती सभी बच्चे खतरे से बाहर चारों नाबालिग बच्चों को मनाली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे की गर्दन में गंभीर चोट है, बाकी को हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। परिवार के लोग बच्चों को घर लाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version