Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ भाजपा मुसलमानों को बताएगी वक्फ कानून के फायदे: 'जन जागरण...

लखनऊ भाजपा मुसलमानों को बताएगी वक्फ कानून के फायदे: ‘जन जागरण अभियान’ के तहत चलाई जाएगी मुहिम, दानिश आजाद बोले- विपक्ष गुमराह कर रहा है – Lucknow News



लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों को वक्फ कानून के फायदे बताएगी। मुस्लिम इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वक्फ बोर्ड के नए कानून को लेकर जन जागरण अभियान शुरू किया जा रहा है । भाजपा गरीब और जरूरतमंद मुस्लिमों को वक्फ बिल के ज

.

गरीब मुसलमानों को मिलेगा फायदा

मंत्री दानिश आजाद ने कहा कि मुसलमानों के आर्थिक उत्थान के लिए ये कानून लाया गया है। इस कार्य के लिए भाजपा वक्फ सुधार जन जागरण अभियान चलाएगी। अभियान के जरिए इस कानून को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां दूर की जाएगा। पार्टी ने इसकी जिम्मेदारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे को दी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को भी अपडेट किया जाएगा। वक्फ के नए कानून का हर गरीब मुसलमान को फायदा मिलेगा।

विपक्ष गुमराह कर रहा है

दानिश आजाद ने कहा कि वक्फ के नए कानून का वही लोग विरोध कर रहे हैं जो इसकी संपत्तियों का दुरुपयोग करते हैं। वक्फ की संपत्ति पर पहला अधिकार गरीब और जरूरतमंद मुसलमान का है। आर्थिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर मुसलमान के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। विपक्ष के लोग गुमराह कर रहे हैं की संपत्तियां छीनी जा रही है। मोदी सरकार लगातार मुसलमानों के बीच जा रही है उनकी भलाई के लिए कार्य कर रही है। अभी तक मुसलमान को तमाम योजनाओं का लाभ दिया गया। उसी क्रम में वक्फ कानून में बदलाव करके मुसलमान को एक नई सौगात दी जा रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version