Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में जमीन हड़पने की कोशिश में महिला जालसाज गिरफ्तार: किसान...

लखनऊ में जमीन हड़पने की कोशिश में महिला जालसाज गिरफ्तार: किसान की बेटी बनकर कराया था एग्रीमेंट, कोर्ट ने जेल भेजा – Lucknow News


लखनऊ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में एक बड़ा जमीन घोटाला सामने आया है। मोहारीकला गांव के मृत किसान रामनरेश की जमीन हड़पने का मामला प्रकाश में आया है।

जालसाजों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एक महिला को मृतक किसान की बेटी बताकर जमीन का एग्रीमेंट करा लिया। जबकि मृतक किसान रामनरेश अविवाहित थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई सुंदरलाल ने डीसीपी दक्षिणी से शिकायत की।

धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया

पुलिस जांच में प्रधान रामकुमार, प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश कुमार और सचिव समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक, जांच में फर्जी बेटी बनने वाली महिला की पहचान गोसाईगंज थाना क्षेत्र के चांदसराय की रहने वाली सावित्री के रूप में हुई।

किसान पथ के पास से गिरफ्तार किया

उपनिरीक्षक वीर बहादुर दुबे और महिला उपनिरीक्षक सुधा सिंह की टीम ने शनिवार को आरोपी सावित्री को किसान पथ के पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version