परिजन शव को फांसी के फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
लखनऊ में शनिवार रात सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इंदिरानगर के बी ब्लाक में रहने वाले प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्र (59) रिटायर आईएएस मंगला प्रसाद मिश्र के बेटे थे। परिजनों के मुताबिक वह 15 साल से डिप्रेशन में थे और उनका इ
.
तीन माह बाद होना था रिटायर इंदिरानगर सेक्टर बी निवासी ठेकेदार कार्तिकेय मिश्र ने बताया कि उनके पिता सुधाकांत मिश्र 15 साल से डिप्रेशन के शिकार थे। उनका लगातार इलाज चल रहा था। उन्होंने शनिवार रात बिजली के केबिल का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। घटना के वक्त मां इंदिरा दूसरे कमरे थे। वह एचएल स्कूल से टीचर थीं।
पिता भी तीन माह बात रिटायर होने वाले थे। पिता डिप्रेशन के चलते कई बार जान देने की बात करते थे। इसके चलते उनका लगातार इलाज चल रहा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह यह कदम भी उठा लेंगे।
रात में घर आने पर हुई जानकारी कार्तिकेय ने पुलिस को बताया कि उनकी बीमार सास एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जिन्हें देखकर रात को घर लौटा। पिता का कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटके थे। हम लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उनको फांसी के फंदे से उतारा। जिसके बाद पास ही स्थित शेखर हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को घर लाकर पुलिस को सूचना दी। गाजीपुर पुलिस के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने बीमारी के चलते फांसी लगाने की बात कही है।