लखनऊ में बीबीडी इलाके में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। युवक अपने भाई को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहा था। तभी डंपर ने टक्कर मार दिया। जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन फानन में लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत
.
बीबीडी थानाक्षेत्र के जगपाल खेड़ा में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ईशान (18) पुत्र योगेंद्र को टक्कर मार दी। ईशान अपने भाई अहान को स्कूल छोड़कर बाइक से वापस लौट रहा था। पिता योगेन्द्र ने बताया कि ईशान सुबह करीब सात बजे घर से कुछ दूर पहले स्थित अपने मौसा के घर के पास पहुंचा ही था तभी तेज रफ्तार डंपर उसे रौंदते हुए निकल गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईशान गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद राहगीरों की मदद से उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से डंपर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
12वीं पास करने के बाद कर रहा था तैयारी
ईशान केंद्रीय विद्यालय से 12 वीं की परीक्षा पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिता योगेन्द्र साप्टवेयर इंजीनियर हैं। परिवार में मां प्रियंका व छोटा भाई अहान है।
मामले में इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह का कहना है कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।