गोपाल गिरी | लखीमपुर-खीरी5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लखीमपुर में दो तेंदुओं की मौत हो गई। धौरहरा वन रेंज में वन विभाग ने मंगलवार को दो तेंदुओं को पकड़ा था। उन्हें रेंज आफिस लाया गया था। यहां घायल तेंदुओं का डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही थी। बुधवार शाम उनकी मौत हो गई। वन विभाग ने एक तेंदुए की मौत के पीछे बीमारी और दूसरे की मौत का कारण ग्रामीणों के द्वारा ईंट पत्थर मारा जाना माना है।
दुधवा बफर जोन के डीएफओ सौरीश सहाय ने बताया कि दोनों तेंदुओं की मौत अलग – अलग अंतराल में हुई है। एक तेंदुए की मौत की वजह बीमारी और दूसरे की मौत का कारण घायल होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।