लातेहार जिले में 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आत्महत्या की घटनाएं सामने आई हैं। तीनों की घटना के पीछे की वजह घरेलू विवाद माना जा रहा है। सुसाइड की ये घटनाएं शनिवार की रात अलग-अलग समय की है। जानकारी के मुताबिक आत्महत्या की पहली घटना
.
यहां 18 साल के प्रियांशु जायसवाल ने घर में फांसी लगा ली। प्रियांशु डिप्रेशन में था। बताया जा रहा है कि पिता संतोष जायसवाल से हुए घरेलू विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। वह इंजीनियरिंग का छात्र था।
पिता से विवाद के बाद इंजीनियरिंग के छात्र प्रियांशु ने सुसाइड कर लिया।
पत्नी का माइका भेज किया सुसाइड
वहीं सुसाइड की दूसरी घटना बरवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ तल्ली की है। यहां 25 साल के रोहित कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी।
रोहित के घर में चार दिन पहले अन्नप्रासन कार्यक्रम हुआ था। घटना से एक दिन पहले उसने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया था। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद इस आत्महत्या का कारण है।
रोहित ने घरेलू विवाद में आत्महत्या कर ली।
पेड़ से लटकी मिली 21 साल की लड़की
तीसरी घटना चंदवा थाना क्षेत्र के बोरसी दाग गांव में घटी है। यहां 21 साल की संध्या कुमारी का शव एक सखुआ के पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला।
मां ने बताया कि संध्या एक दिन से घर से गायब थी। उसका शव घर से 500 मीटर दूर मिला। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। तीनों मामलों की जांच जारी है।
————————————
इसे भी पढ़ें…..
लातेहार में सड़क हादसा; 8 यात्री घायल:मेदिनीनगर-लातेहार रोड पर एक्सीडेंट, बस और ट्रक में हुई सीधी टक्कर
लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो शिव मंदिर के पास यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 8 यात्री घायल हुए। घायलों में रविंद्र उरांव, मानती देवी, अनिकेत उरांव, मनीता देवी, सुचिता कुमारी, परमेश्वर उरांव और सरस्वती कुमारी शामिल हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को मनिका उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…