Homeपंजाबलुधियाना की आबोहवा हुई जहरीली: शहर में चारों तरफ फैला धुंआ,आंखों...

लुधियाना की आबोहवा हुई जहरीली: शहर में चारों तरफ फैला धुंआ,आंखों में जलन,सांस लेने तकलीफ,50 मीटर विजीबिल्टी – Ludhiana News


लुधियाना में चारों तरफ फैली स्माग।

पंजाब के लुधियाना आबोहवा में जहर घुल गया है। बीती दिन एक्यूआई 209 पार था। चारों तरफ शहर में धुंआ ही धुंआ नजर आया। लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हुई। अब ठंड के साथ ही शहर व आसपास के कई इलाकों में प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया है। पराली जला

.

पूरा शहर बुरी तरह स्माग की चपेट आया हुआ है। बीती रात शहर में विजीबिल्टी सिर्फ 50 मीटर की रह गई थी। रात का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 316 तक पहुंच गया। रात आठ बजे के बाद शहर ट्रैफिक तक थम गया। वाहन चालकों को भी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जमीन से करीब 20 फुट ऊपर घने धुंए की चादर छाई रही।

पराली को आग लगाता एक व्यक्ति। (फाइल फोटो)

अभी तक 177 पराली जलाने के मामले आए सामने

विषैली बदबू के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती रही। लुधियाना में कल 6 केस पराली जलाने के दर्ज किए गए है। अभी तक लुधियाना में कुल 177 मामले पराली जलाने के सामने आ चुके है।

इस बारे PAU की मौसम विभाग की प्रमुख डा. पवनीत किंगरा ने कहा कि 15 नवंबर तक स्माग की स्थिति इसी तरह बनी रहेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलेष। सुबह लोग पार्क में अभी योग या सैर करने ना जाए। यदि किसी ने घर से बाहर जाना भी है तो एन-95 मास्क जरूर लगाए।

स्माग से भरी लुधियाना की सड़कें।

इस मौसम में इन चीजों का रखें ख्याल सेहत विभाग माहिरों की माने तो इस इस मौसम में कई सावधानियां प्रयोग करनी चाहिए। जैसे की घर से निकलते समय मास्क लगाना चाहिए। डाइट का ध्यान रखे। प्रदूषण से बचने के लिए डाइट अच्छी होनी चाहिए। घर की हवा शुद्ध रखने के लिए प्लांट लगा सकते हैं। प्रदूषण से बचने के लिए घर से कम निकले। स्मोकिंग से परहेज करे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version