Homeपंजाबलुधियाना में आज दिल्ली की CM गुप्ता: रेखा करेंगी भाजपा के...

लुधियाना में आज दिल्ली की CM गुप्ता: रेखा करेंगी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार;आप पर साधेगी निशाना, वर्करों में जोश – Ludhiana News



दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप चुनाव है। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियों के सीनियर नेता शहर में जनसभाएं कर रहे है। अधिक गर्मी होने के कारण कोई भी पार्टी इस बार बड़ी रैलियां नहीं कर रही। जनसभाओं में ही पहुंच कर बड़े नेता भाषण दे रहे है।

.

आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लुधियाना आ रही है। रेखा भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। रेखा गुप्ता आज दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर निशाना साधेगी।

इससे पहले बीते दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हलका पश्चमी में चुनाव प्रचार करने आए थे। सैनी ने कई कारोबारियों के भी बैठकें की थी। सैनी ने अपने भाषण में पानी के मुद्दे पर भी सफाई दी थी।

कौन है रेखा गुप्ता

50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM है। वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। रेखा गुप्ता ने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी थी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version