लुधियाना के सिविल अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह का स्वागत करती मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर।
पंजाब के लुधियाना में 18 मार्च को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सिविल अस्पताल के अपग्रेड होने पर उद्घाटन करने आ रहे है। उनके आने से पहले अस्पताल में रिपेयर वर्कर और सड़क निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अस्
.
सिविल अस्पताल में अब सब कुछ बदल रहा
जानकारी देते हुए सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि मैंने जब पहले सिविल अस्पताल का दौरा किया था तो मन बहुत उदास हुआ था। अस्पताल में कही चूहे घुमते थे तो कही पीने के पानी की समस्या था। मरीजों के लिए लिफ्ट तो बंद ही पड़ी थी। लेकिन अब सब कुछ बदल रहा है। अस्पताल में चूहे भी नहीं है और लिफ्टें भी चल पड़ी है। लोगों को पीने के पानी सहित हर तरह की मैडिकल सहायता मिल रही है।
लुधियाना के सिविल अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह।
भगवंत मान सरकार को आज हुए 3 साल
आज भगवंत मान की सरकार को 3 साल हो गए है। सरकार ने जनता से किए काफी वादे पूरे भी किए है। मुख्य वादों में फ्री बिजली, नए बस स्टेंड, किसानों को लगातार बिजली मिल रही है। इसी तरह 881 मोहल्ला क्लिनिक सरकार ने खोले है। सैकंडरी केयर में सभी अस्पतालों का रख-रखाव बेहतर किया जा रहा है। लुधियाना के सिविल अस्पताल को मेजर अपग्रेड किया जा रहा है। अब सरकारी अस्पताल में तकरीबन सभी दवाइयां मिलती है।
मरीजों को लंबी कतारों से बचाने के लिए नर्सिंग स्टूडेंट्स की भी तैनाती की जाएगी। डाक्टरों की भी भर्ती सरकार जल्द करेगी। सिविल अस्पताल में भी आईसीयू वार्ड शुरू किया जाएगा। 1 हजार बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भी शुरू किया जाएगा। जहां 500 बेड पेड होंगे और 500 आम मरीजों के लिए होंगे।
नशों के खिलाफ सरकार की लड़ाई है जारी नशों के खिलाफ जो पंजाब सरकार की लड़ाई है वह लगातार जारी है। सरकार का पूरा ध्यान नशा बेचने वालों पर है। नशा तस्करों को सलाखों में धकेला जा रहा है। जो युवा नशे से ग्रेसित है उन्हें नशा छुड़ाओं केन्द्रों में भर्ती करवाया जा रहा है। पंजाब की शांति भंग करने की शरारती लोग कोशिश कर रहे है।