2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रविवार रात रूस ने यूक्रेन पर 150 ड्रोन दागे हैं। जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। ये हमले सऊदी अरब के रियाद में होने वाली पीस टॉक से ठीक पहले हुए हैं। सोमवार को यूक्रेन और रूस के बीच होने वाली बातचीत रविवार को ही शुरू हो गई।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि इन हमलों में कीव के 3 लोगों की मौत हो गई। ये सभी एक ही परिवार के हैं। वहीं, हमले में एक बच्चे समेत दस लोग घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि इस हफ्ते यूक्रेन पर रूस ने 1,580 से अधिक गाइडेड बम, 1,100 ड्रोन और 15 मिसाइलें दागी हैं। उन्होंने कहा कि मॉस्को पर और दबाव बनाने की जरूरत है ताकि ये युद्ध और हमले रोके जा सकें।
अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
अमेरिका ने हक्कानी नेटवर्क के तीन तालिबानियों से इनाम हटाया
अमेरिका ने अफगानिस्तान में तालिबान के तीन बड़े नेताओं पर रखा गया इनाम हटा लिया है, जिसमें आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी भी शामिल हैं। तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने कहा कि अमेरिका ने सिराजुद्दीन हक्कानी, अब्दुल अजीज हक्कानी और याह्या हक्कानी पर रखा इनाम हटा लिया है। सिराजुद्दीन हक्कानी पर 85 करोड़ का इनाम था। वहीं, अजीज और याह्या पर 40-40 करोड़ का इनाम था। हक्कानी नेटवर्क पर भारतीय दूतावास पर हमले का आरोप सिराजुद्दीन हक्कानी के हक्कानी नेटवर्क ने 2008 में काबुल के सेरेना होटल पर हमला किया था, जिसमें अमेरिकी नागरिक थॉर डेविड हेसला समेत छह लोग मारे गए थे। इसके अलावा सिराजुद्दीन पर भारतीय और अमेरिकी दूतावासों पर हमले के भी आरोप हैं। हक्कानी नेटवर्क अफगानिस्तान में तालिबान का सबसे खतरनाक विंग है। यह आईईडी, आत्मघाती हमलों व फिरौती वसूली जैसी गतिविधियों के लिए कुख्यात है।