सोमालिया निवासी और वर्तमान में लंदन में रह रही इशवाक ने पहली बार भारत में होली खेली।
कोडरमा में इस बार होली का त्योहार विशेष रहा। सोमालिया निवासी और वर्तमान में लंदन में रह रही इशवाक ने पहली बार भारत में होली खेली। स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
.
इशवाक झुमरी तिलैया के महात्मा गांधी मार्ग निवासी चरणजीत सिंह की बेटी सिमरन कौर की दोस्त हैं। दोनों की मुलाकात पिछले साल दिल्ली की सरोजनी मार्केट में हुई थी। तब से दोनों संपर्क में हैं। इशवाक ने होली मनाने की इच्छा जताई थी। इसी कारण वह कोडरमा पहुंची।
इशवाक ने बच्चों के साथ जमकर होली खेली।
इशवाक ने बच्चों के साथ जमकर होली खेली
शनिवार को कोडरमा की गलियों से लेकर मोहल्लों तक रंगों की बौछार हुई। इशवाक ने बच्चों के साथ जमकर होली खेली। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ पल कोडरमा में बिता रही हैं। वह फिलहाल आईटी में अंडरग्रेजुएट कर रही हैं।
2023 में होली के बार में चला था पता
इशवाक 5 दिन कोडरमा में रहेंगी। इस दौरान वह आसपास के प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगी। उन्होंने बताया कि 2023 में भारत आने पर उन्हें होली के बारे में पता चला था। एक-दूसरे को रंग लगाकर वह बेहद खुश हैं।
इशवाक फिलहाल आईटी में अंडरग्रेजुएट कर रही हैं।
पारंपरिक पकवानों का उठाया लुफ्त
सिमरन कौर की माता कमलजीत कौर ने बताया कि भारत में लोग काफी हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाते हैं। अब विदेश से भी लोग इस त्यौहार को मनाने के लिए भारत आ रहे हैं. यह बहुत खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि बेटी की विदेशी मित्र के साथ परिवार एवं आसपास के लोगों ने जमकर होली खेली। इशवाक़ ने पारंपरिक पकवान पुआ, पकौड़ी, चाट, दही बड़ा का लुत्फ पूरे परिवार के साथ लिया है। इशवाक़ ने इसी साल दीपावली में दोबारा कोडरमा आने का वादा किया है।
—————————————
ये भी खबर पढ़िए
मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर जमशेदपुर में लट्ठमार होली:धालभूमगढ़ क्लब में महिलाओं ने पतियों पर बरसाईं लाठियां, फाग और नृत्य का आयोजन
मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने अपने पतियों पर प्रेम से लाठियां बरसाईं।
जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने अनूठा होली मिलन समारोह मनाया। मथुरा और वृंदावन की परंपरा को जीवंत करते हुए यहां लट्ठमार होली का आयोजन किया गया।
इस विशेष आयोजन में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने अपने पतियों पर प्रेम से लाठियां बरसाईं। कार्यक्रम स्थल को गुलाल, रंगों और फूलों से सजाया गया था। यह नजारा वृंदावन के बरसाने की याद दिला रहा था। पढ़िए पूरी खबर…