Homeबिहारविधानसभा में मां-बाप, बचवा, भांग और लौंडा डांस का शोर: विधायकों...

विधानसभा में मां-बाप, बचवा, भांग और लौंडा डांस का शोर: विधायकों ने पूछे 600 गलत सवाल, राबड़ी-नीतीश भिड़े, तेजस्वी बोले-मां को इशारा करते हैं CM – Bihar News


अब तक के बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में मां, बाप, बचवा, भांग, लौंडा डांस से लेकर रानी, महारानी तक की गूंज सुनाई दी है। 28 फरवरी से शुरू हुए सत्र में अब तक (12 मार्च) सरकार ने अपना बजट पेश किया है, जिसमें दलितों, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया गया ह

.

वहीं, बजट की चर्चा के दौरान विपक्ष ने हंगामा और प्रदर्शन किया है। सत्ता पक्ष ने भी जमकर तंज कसा है। इस बीच विधान परिषद में राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के बीच तीखी नोंकझोक भी हुई।

इस स्पेशल रिपोर्ट में पढ़िए और देखिए, अब तक की 9 दिनों की चर्चा के दौरान क्या-क्या हुआ…

विधायकों ने 600 गलत सवाल पूछे

9 दिनों के बजट सत्र में कुल 964 सवाल पूछे गए। विधायक ने तारंकित (यानी ऐसा सवाल जिसका उत्तर मौखिक तौर पर दी जाए) और अल्पसूचित कोटे (पब्लिक इंटरेस्ट से जुड़े सवाल) से यह सवाल पूछे हैं।

सबसे अधिक तारंकित सवाल 327 पूछे गए हैं। वहीं, 37 सवाल अल्पसूचित सवाल थे। 600 सवाल गलत विभाग के होने की वजह से ट्रांसफर कर दिए गए। अब तक के आंकड़ों को देखा जाए तो 9 दिनों में कुल 33.38 घटे सदन चला है।

चुनाव से पहले 52,525 अफसरों की नियुक्ति का ऐलान

11 मार्च को विधानसभा में सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने नौकरी को लेकर ऐलान किया। उन्होंने सदन में कहा,’चुनाव से पहले 52 हजार 525 अफसरों की नियुक्ति होगी। इनमें 12 हजार 437 से ज्यादा बिहार कर्मचारी आयोग (BSSC) से तो 16 हजार 513 अफसरों की नियुक्ति BPSC के जरिए होगी।’

RJD MLC सुनील सिंह की सदस्यता बहाल

RJD के निष्कासित MLC सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद की सदस्यता 5 मार्च को बहाल हो गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विधान परिषद सचिवालय ने सदस्यता बहाल की। सिंह की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सदस्यता खत्म कर दी गई थी। इस एक्शन के खिलाफ सुनील सिंह सुप्रीम कोर्ट गए थे, जहां से उन्हें राहत मिली थी। उन्हें लालू यादव का करीबी माना जाता है।

अब विधानमंडल के अंदर-बाहर हुई 3 बड़ी कंट्रोवर्सी जान लीजिए…

तेजस्वी और CM में तीखी बयानबाजी, नीतीश बोले-तुम्हारे पिता लालू को मैंने बनाया

बजट सत्र के तीसरे दिन यानी 4 मार्च को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाष के दौरान CM नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बयानबाजी हुई।

तेजस्वी: सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, CM थका-हारा, आम आदमी मारा-मारा।

नीतीश: ये बच्चा है, इसे कुछ नहीं पता। 2005 के पहले कुछ नहीं था। तुम्हारे पिता (लालू) को भी हमने ही बनाया है। तुम्हारी जाति के लोग कहते थे, ऐसा मत करो।

तेजस्वी: 2005 से पहले CM को पलटूराम कहने पर किसी की सदस्यता नहीं ली जाती थी।

नीतीश: इन लोगों (RJD) ने 2 बार गड़बड़ की तो हमने हटाया है। हम अब हमेशा साथ रहेंगे। अब इधर-उधर जाने वाले नहीं हैं।’​​​​​

तेजस्वी: पुराने कागजों में उलझे दिन और रात, घड़ी देखकर भूल जाते दिन और रात। 2005 से पहले न चांद था, न तारा, न सूरज था। बोलते है 2005 से पहले क्या था।

नीतीश: 2005 के पहले लोग शाम को घर से निकलने से डरते थे। सड़कें नहीं थीं। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। जो काम किया मैंने किया, आप लोगों ने नहीं।

8 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद MLC के सवाल पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी राज में महिलाओं के लिए कुछ नहीं हुआ।

2. डिप्टी CM ने तेजस्वी को बचवा, राबड़ी को रानी कहा

बजट सत्र के 5वें दिन यानी 6 मार्च को सदन में बजट पर चर्चा हुई। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। कहा- ‘नाच-गाना, लौंडा डांस, यही था लालू राज। बिहार के विकास और समृद्धि में लालू परिवार का कोई योगदान नहीं रहा।’

उन्होंने बिना नाम लिए तेजस्वी को बउआ और बचवा कहते हुए कहा- ‘इन्हें क्या पता है। ये बउआ हैं। जो लिख के दे दिया जाता हैं बचवा आकर पढ़ जाता है।’

डिप्टी CM ने राबड़ी और मीसा का बिना नाम लिए कहा- ‘लालू जी कहते थे कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा, लेकिन पहले रानी लाए, फिर राजकुमारी लाए, फिर राजकुमार को लेकर आए। बिहार में नीतीश के नेतृत्व में बिहार की प्रति व्यक्ति आय 6 हजार से बढ़कर 66 हजार हो गई है।’

3 मार्च को एक तरफ वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बिहार का बजट पेश कर रहे थे। बीच में CM नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को इशारा कर पूछा कि क्या खा रहे हो।

3. राबड़ी बोलीं- सदन में नीतीश भांग खाकर आते हैं

12 मार्च को सदन में खूब हंगामा हुआ। विधानसभा के बाहर पूर्व CM राबड़ी देवी ने कहा- ‘CM नीतीश कुमार भंगेड़ी हैं, वो विधानसभा में भांग खाकर आते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं।’

तेजस्वी ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा- ‘नीतीश सदन में बैठते हैं तो तरह-तरह के इशारे करते हैं। राबड़ी देवी बिंदी लगाती हैं तो मुख्यमंत्री इशारा करते हैं।’

इसके पहले विधान परिषद में राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में बहस हुई। राबड़ी ने कहा कि बिहार में कोई काम नहीं हो रहा है।

इस पर CM भड़क गए। उन्होंने कहा, ‘RJD के राज में कोई काम नहीं हुआ।’ राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा- ‘जब इनके पति हट गए, तब इन्हें CM बनाया गया। महिलाओं के लिए पहले कोई काम हुआ था। हमने कितना काम किया है। पहले महिलाओं को कोई पढ़ाता था? अब महिलाएं आगे हैं।’

—————-

ये भी पढ़ें…

तेजस्वी बोले-सदन में मेरी मां को इशारा करते हैं मुख्यमंत्री:वीडियो निकवाऊंगा जिसमें राबड़ी देवी की बिंदी पर इशारा किया, आश्रम खोलकर प्रवचन करना चाहिए

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के 9वें दिन बुधवार को सदन में खूब हंगामा हुआ। विधानसभा के बाहर पूर्व CM राबड़ी देवी ने कहा- ‘CM नीतीश कुमार भंगेड़ी हैं, वो विधानसभा में भांग खाकर आते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं।’ तेजस्वी ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा- ‘नीतीश सदन में बैठते हैं तो तरह-तरह के इशारे करते हैं। राबड़ी देवी बिंदी लगाती हैं तो मुख्यमंत्री इशारा करते हैं। पूरी खबर पढ़िए



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version