Homeमध्य प्रदेशविवाहिता से 7 लाख रूपए और कार की मांग: सास ने...

विवाहिता से 7 लाख रूपए और कार की मांग: सास ने की मारपीट, ससुर ने गाली-गलौज कर घर से निकाला; पति समेत 4 पर केस – Shivpuri News



शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। पीड़िता सलोनी सेन की शादी 4 मई 2023 को शिवपुरी के शांति नगर निवासी अजय सेन से हुई थी।

.

शादी में सलोनी के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार 3 लाख रुपए नकद दिए। कुल मिलाकर शादी में 12 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए गए। एक साल तक सब ठीक चला। इसके बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया।

गाली-गलौज कर घर से निकाला सलोनी के ससुर गणेशा सेन, सास उर्मिला सेन, पति अजय सेन और जेठ रवि सेन ने 7 लाख रुपये और एक कार की मांग शुरू कर दी। सलोनी के मना करने पर दिसंबर 2024 में ससुर ने गाली-गलौज की। सास ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद ससुर उसे बैराड़ बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए।

पीड़िता की शिकायत पर बैराड़ पुलिस ने गुरुवार रात को आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version