Homeउत्तर प्रदेशविश्व योग दिवस की तैयारी शुरू: जिले में एक सप्ताह तक...

विश्व योग दिवस की तैयारी शुरू: जिले में एक सप्ताह तक चलेंगे कार्यक्रम, डीएम ने किया शुभारंभ – Farrukhabad News


फर्रुखाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार, 15 जून से योग सप्ताह का आगाज हुआ। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्टेडियम में कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डीएम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने विद्यार्थियों और अन्य लोगों के साथ योगाभ्यास भी किया। कार्यक्रम में योग के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। शासन के निर्देश पर योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान जिले के सभी ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। रविवार को ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में योग से स्वस्थ रहने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। योग सप्ताह के पहले दिन ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां योग कर योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। योग में क्या-क्या क्रियाएं होती हैं, उसके बारे में भी जानकारी दी गई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version