Homeउत्तर प्रदेशवृंदावन में बनेगी राधा कृष्ण की पौड़ी: बिहारी जी कॉरिडोर के...

वृंदावन में बनेगी राधा कृष्ण की पौड़ी: बिहारी जी कॉरिडोर के सामने है प्रस्तावित,100 करोड रुपए से होगा परिक्रमा क्षेत्र में डेढ़ किमी लम्बे यमुना घाटों का पुनरुद्वार – Mathura News


वृंदावन में यमुना के घाटों पर राधा कृष्ण की पैड़ी का निर्माण किया जाएगा

अयोध्या में राम की पैड़ी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित श्री बांके बिहारी कॉरिडोर के समीप राधा कृष्ण की पैड़ी बनाने के लिए योगी सरकार ने करीब 100 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृति कर प्रस्ताव पर्यटन विभाग को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है। कृष्ण की

.

पहले चरण में होगा 713 मीटर निर्माण

वृंदावन में कालीदह से केसी घाट तक डेढ़ किलोमीटर यमुना घाट पर कृष्ण की पैड़ी का निर्माण किया जाना है। जिसमें रेत में दबे घाटों को बाहर निकला जाएगा।प्रथम चरण में 713 मी निर्माण कार्य युगल किशोर घाट से केसी घाट तक प्रथम चरण में किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले चीर घाट सहित अन्य घाटों को पुनर्जीवित किया जाएगा। इन सभी घाटों की सीढिय़ां और आसपास बनी पुरातन छतरियों की मरम्मत कर इनको भव्य स्वरूप प्रदान करने की योजना है। प्रस्तावित कृष्ण की पैड़ी को फसाड लाइटिंग एवं फुट लाइटिंग से सुंदर जगमग किया जाएगा।

पहले चरण में 713 मीटर निर्माण किया जाएगा

पैड़ी से जोड़ा जाएगा सिग्नेचर ब्रिज

इस कार्य योजना के संबंध में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि इन घाटों पर चैनल के माध्यम से यमुना का जल पहले रैनी वेल में लेकर फिर उसे फिल्टर कर पैड़ी जलाशय में भरा जाएगा। उसके बाद यमुना जल को घाट की सीढ़ियों तक लाया जाएगा ताकि श्रद्धालु आचमन कर सकें। कृष्ण की इस पैड़ी से सिग्नेचर ब्रिज को जोड़ दिया जाएगा, जिससे पैड़ी पर पुल के माध्यम से श्रद्धालु बिहारी जी कॉरिडोर में प्रवेश कर सकेंगे।

श्याम बहादुर सिंह,CEO UPBTVP

ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने बनाई योजना

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित यमुना के लुप्त प्राय: घाटों को श्रद्धालुओं के सामने लाने की योजना बनाई है। जुगल घाट, चीर घाट को प्राचीन स्वरूप के अनुरूप विकसित किया जाएगा ताकि वृंदावन बाईपास से सिग्नेचर ब्रिज होते हुए वृंदावन परिक्रमा मार्ग पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का यमुना के घाट अपनी प्राचीन खूबसूरती से मन मोह सकें। वृंदावन में अनेक घाट बेहद आकर्षक हैँ लेकिन यहाँ श्रद्धालु नहीं पहुंचते हैँ। इस योजना से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो जाएँगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version