शाजापुर के शुक्रवार शाम करीब 7 बजे करेड़ी नाका क्षेत्र में बिजली कंपनी के एक आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई।
.
मृतक की पहचान संदीप यादव के रूप में हुई है। वह शासकीय नवीन कॉलेज के पीछे रहता था। संदीप को करेड़ी नाका पर लाइट की खराबी की सूचना मिली थी। वह मरम्मत के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा। काम करते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया।
घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कर्मचारी।
मौके पर मौजूद लोग तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालघाटी थाना प्रभारी हेमंत पटेल के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम रूम में रखा गया है। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।