Homeराज्य-शहरशाजापुर में 7 दिन का होली महोत्सव शुरू: होलिका दहन से...

शाजापुर में 7 दिन का होली महोत्सव शुरू: होलिका दहन से शुरुआत, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे – shajapur (MP) News



शाजापुर में होली का त्योहार आज से शुरू हो रहा है। पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण यह उत्सव 13 से 19 मार्च तक मनाया जाएगा। श्री कृष्ण व्यायामशाला ट्रस्ट और सर्व हिन्दू उत्सव समिति चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव का आयोजन कर रहे हैं।

.

गुरुवार रात 8 बजे आजाद चौक में होलिका पूजन होगा। इससे पहले श्री मारुति नंदन मंडल सुंदरकांड पाठ करेगा। रात 11 बजे होलिका दहन किया जाएगा। शहर के लालघाटी और कोतवाली थाना क्षेत्र में करीब 80 स्थानों पर होली दहन होगा।

सात दिवसीय कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 14 मार्च को राजस्थानी कलाकार लोकनृत्य करेंगे। 15 मार्च को श्रेया तिवारी, श्रद्धा तिवारी और तेजसिंह राजपूत खाटू श्याम भजन गाएंगे। 16 मार्च को इंदौर के जूनियर डॉ. गुलाटी कॉमेडी शो प्रस्तुत करेंगे।

17 मार्च को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में कवि पंकज पलाश सूत्रधार होंगे। 18 मार्च को यंग मेलोडियन ऑर्केस्ट्रा ग्रुप देवास की प्रस्तुति होगी।

19 मार्च को दोपहर 1 बजे आजाद चौक से भव्य फाग यात्रा निकलेगी। यह यात्रा सोमवारिया, मगरिया, काछीवाड़ा और टेंशन चौराहा होते हुए बस स्टैंड पर समाप्त होगी। रात 8 बजे आजाद चौक में अखाड़ों के उस्तादों के सम्मान के साथ उत्सव का समापन होगा। 14 से 19 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आजाद चौक में होली खेली जाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version