पंजाब के संगरूर में एक युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 39 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आज चार लोगों के खिलाफ ठगी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पटियाला के रघुवीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हरनाम सिंह, उसकी पत्नी परमजीत कौर, बेटा गुरप्र
.
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे हरप्रीत सिंह को अमेरिका भेजने का वादा किया था। आरोपियों ने अलग-अलग किश्तों में शिकायतकर्ता से 39 लाख रुपए वसूले। इसके बाद हरप्रीत को 7 महीने तक विभिन्न देशों में घुमाया गया। लेकिन अमेरिका नहीं भेजा गया।
अंत में हरप्रीत भारत वापस लौट आया। आरोपियों ने पैसे भी वापस नहीं किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह कनाडा में रह रहा है, जबकि अन्य आरोपी भारत में हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।