Homeमध्य प्रदेशसड़क पर पेड़ की डाली गिरी, रास्ता जाम रहा: नर्मदापुरम में...

सड़क पर पेड़ की डाली गिरी, रास्ता जाम रहा: नर्मदापुरम में आंधी के बाद 15 मिनट तक बारिश; सुबह से साफ था मौसम, अचानक बादल छाए – narmadapuram (hoshangabad) News


नर्मदापुरम में आंधी और बारिश से सड़क पर पेड़ की डाल गिर गई।

नर्मदापुरम में प्री-मानसून की आहट के साथ शनिवार को आंधी और बारिश हुई। पहले आंधी चली, बाद में 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी बहने लगा। पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप के सामने एक पेड़ की डाली टूटकर मुख्य सड़क पर आ गिरी। जिससे रास्ता जाम हो गया। तु

.

शनिवार तड़के 3,4 बजे भी बारिश हुई थी। सुबह से मौसम साफ रहा और धूप निकली रही। दोपहर 3 बजे अचानक मौसम बदल गया। बादल छा गए। शाम 5 बजे से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

नर्मदापुरम में शनिवार को आंधी चलने के बाद करीब 15 मिनट तक बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. प्रमेंद्र कुमार ने बताया ऊपरी हवाओं का चक्रवात राजस्थान और निकवर्ती क्षेत्रों में बना है। वहीं एक ट्रफ दक्षिण महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की ओर बना है। साथ ही चक्रवातीय संचरण उत्तर प्रदेश की ओर से भी बन रहा है। रविवार को मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

सोमवार के बाद से फिर से बादल छाए रहने के साथ ही तेज रफ्तार हवाएं बनीं रहेंगी। इस दौरान अगले दो से तीन दिनों में तापमान में बढ़त दर्ज हो सकती है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version