Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में दो लोग दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत: साथी घायल,...

सड़क हादसे में दो लोग दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत: साथी घायल, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रातभर सड़क किनारे पड़े रहे – Lalitpur News


कुंदन पाल | ललितपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक प्रताप कुशवाहा (फाइल फोटो)

ललितपुर जिले के महरौनी-मड़ावरा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना ग्राम सैदपुर के पास शनिवार रात की है।

मृतक की पहचान दरौना गांव के 35 वर्षीय प्रताप कुशवाहा के रूप में हुई है। वह अपने साथी अच्छेलाल के साथ मड़वरा में एक शादी समारोह में गए थे। दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी दुर्घटना हो गई।

दुर्घटना के बाद दोनों घायल रातभर सड़क किनारे पड़े रहे। रविवार सुबह राहगीरों ने उन्हें देखा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्रताप को मृत घोषित कर दिया। अच्छेलाल का इलाज जारी है।

मृतक प्रताप के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वह खेती-किसानी का काम करता था। परिवार में दो भाई और एक बहन में वह सबसे छोटा था। परिजनों को दुर्घटना की सटीक वजह का पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version