Homeबिहारसड़क हादसे में मिडिल स्कूल के रसोइया की मौत: परिजन बोले-भतीजे...

सड़क हादसे में मिडिल स्कूल के रसोइया की मौत: परिजन बोले-भतीजे की शादी से लौट रही थी, दूसरे की हालत गंभीर – Sheikhpura News



शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर शुक्रवार शाम एक एक अज्ञात वाहन ने कैथमा मोड के पास बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र क

.

मृतका के परिजनों ने बताया कि वह भोजडीह मध्य विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं। वह अपने बहन के बेटे अक्षय कुमार की शादी में शामिल होने अपने भतीजे के साथ लखीसराय जिले के पनघरा गांव गई थीं। जहां शादी समारोह के बाद वह अक्षय के साथ बाइक पर अपने ससुराल भोजडीह लौट रही थीं।

तभी रास्तें में यह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने इंदु देवी को मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

सिरारी थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version