Homeबिहारसमस्तीपुर में 24 घंटे में 7.4 एमएम बारिश: 12 अप्रैल तक...

समस्तीपुर में 24 घंटे में 7.4 एमएम बारिश: 12 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना, गेहूं की फसल को नुकसान – Samastipur News


समस्तीपुर और आसपास के इलाके में गुरुवार को आंधी के साथ बारिश हुई। 24 घंटे में 7.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया है।

.

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण यह स्थिति बनी है। 12 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश, वज्रपात की संभावना है।

इस अवधि में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान मध्यम बारिश की संभावना है। 11 अप्रैल को भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। 12 अप्रैल को मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि 11 अप्रैल के दोपहर के बाद से स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होगी।

बारिश के बाद शहर का नजारा।

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर गुलाब सिंह ने कहा कि असमय बारिश के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। अधिकतर इलाकों में गेहूं दौनी के लिए काट कर रखा गया था, जो बारिश की वजह से बर्बाद हुआ है। जो गेहूं लगा है उसे भी बारिश और तेज हवा के कारण नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा लतर वाली सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है। अन्य हरी सब्जियों को इस बारिश से फायदा मिला है।

मौसम वैज्ञानिक ने बतलाया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 30 और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version