गेहूं कटनी के दौरान मौजूद DM रोशन कुशवाहा और अन्य अधिकारी।
समस्तीपुर में गेहूं की उपज के आकलन को लेकर DM रोशन कुशवाहा ने बुधवार को रवि फसल की कटनी कराई। जिले के पंचायत राज बखरी बुजुर्ग के राजस्व ग्राम उदापट्टी में किसान मो. शमशुल के खेत में DM रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में गेहूं की कटनी कराई गई। इस मौके पर ज
.
गेहूं की कटनी कराते DM रोशन कुशवाहा(
इस दौरान गेहूं के खेत में 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा यानि 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में गेहूं फसल की कटनी कराई गई। फसल कटनी के बाद थ्रेशिंग किया गया। थ्रेशिंग के बाद उसका वजन किया गया। 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में हरा दाना का उत्पादन 15.515 किलोग्राम हुआ। इस हिसाब से गेहूं का उत्पादन 31.03 क्विंटल पर हेकटेयर हुआ। 5 से 7 दिन बाद सूखा दाना का वजन किया जाएगा। ताकि सही वजन का आकलन हो सके। इस मौके पर जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।
कटनी के दौरान खेत में मौजूद अधिकारी।
समस्तीपुर में गेहूं सबसे प्रमुख फसल
समस्तीपुर जिले में रबी फसलों (जैसे गेहूं, चना, मसूर, सरसों, आलू आदि) की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है, और यह जिला कृषि-प्रधान क्षेत्रों में से एक है। आम तौर पर, समस्तीपुर में रबी फसलों का रकबा लगभग 1.5 लाख हेक्टेयर था। जिसमें गेहूं सबसे प्रमुख फसल होती है।