Homeउत्तर प्रदेशसावधान रहें-7 और 8 अप्रैल को चलेगी हीट वेव: मौसम विभाग...

सावधान रहें-7 और 8 अप्रैल को चलेगी हीट वेव: मौसम विभाग ने किया अलर्ट, पारा जा सकता है 43 डिग्री के पार, लगातार गर्म हो रहे दिन-रात – Agra News


राम नवमी के बाद आगरा में गर्म हवा की लहर आने वाली है। मौसम ने विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार से दो दिन हीट वेव चलेगी। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत होगी। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। वैसे भी अप्रैल में दिन और रात लगातार

.

आगरा में दिन लगातार गर्म होते जा रहे हैं।

अप्रैल में ये है तापमान की स्थिति

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
1 अप्रैल 37.2 डिग्री सेल्सियस 16.7 डिग्री सेल्सियस
2 अप्रैल 38.2 डिग्री सेल्सियस 17.8 डिग्री सेल्सियस
3 अप्रैल 39.6 डिग्री सेल्सियस 17.4 डिग्री सेल्सियस
4 अप्रैल 39.1 डिग्री सेल्सियस 21.5 डिग्री सेल्सियस

हीट वेव को लेकर अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, आगरा का पारा अब लगातार बढ़ेगा। अधिकतम और न्यूनतम दोनों में बढ़ोत्तरी होगी। 7 और 8 अप्रैल को तो गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही दिन तापमान 43 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

आने वाले 5 दिनों में तापमान की स्थिति

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
5 अप्रैल 40 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस
6 अप्रैल 42 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस
7 अप्रैल 43 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस
8 अप्रैल 43 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
9 अप्रैल 42 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस

दिन में तेज धूप निकल रही है।

5 सालों में 2022 में 4 अप्रैल को था सबसे गर्म दिन पिछले 5 सालों में 4 अप्रैल के दिन का आकलन किया जाए तो 4 अप्रैल 2022 को सबसे गर्म दिन था। उस साल 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस था। दूसरी बार इसी तारीख को सबसे गर्म दिन वर्ष 2024 में रहा।

पिछले 5 सालों में 4 अप्रैल को तापमान की स्थिति

वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2025 39.1 डिग्री सेल्सियस 21.5 डिग्री सेल्सियस
2024 40.0 डिग्री सेल्सियस 22.0 डिग्री सेल्सियस
2023 34.4 डिग्री सेल्सियस 20.3 डिग्री सेल्सियस
2022 41.8 डिग्री सेल्सियस 21.4 डिग्री सेल्सियस
2021 38.6 डिग्री सेल्सियस 17.5 डिग्री सेल्सियस



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version