Homeउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई अंबेडकर जयंती: जिलाध्यक्ष काजी...

सिद्धार्थनगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई अंबेडकर जयंती: जिलाध्यक्ष काजी सुहेल के फूल चढ़ाकर दिया श्रद्धांजलि – Siddharthnagar News


इंतेजार हैदर | सिद्धार्थनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थनगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई अंबेडकर जयंती।

सिद्धार्थनगर के जिला कांग्रेस कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष काजी सुहेल ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि संविधान की बदौलत आज देश के गरीब और कमजोर वर्ग को कई अधिकार मिले हैं। इसी के कारण सभी लोग सम्मान के साथ देश में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश बाबा साहेब का सदा ऋणी रहेगा।

कार्यक्रम में सतीश चंद्र त्रिपाठी, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, अनिल सिंह, देवेंद्र गुड्डू, रियाज मनिहार, विक्की रिज्वी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अश्विनी सिंह सोलंकी, ऋषिकेश मिश्रा, सुदामा प्रसाद, ओमप्रकाश दूबे, डॉ. प्रमोद कुमार, होरी लाल, गुल मोहम्मद, शौकत अली, अकबर अली और मैनुद्दीन प्रधान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version