Homeउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर में गर्मी का कहर: तापमान 37.1 डिग्री पहुंचा, अप्रैल में...

सिद्धार्थनगर में गर्मी का कहर: तापमान 37.1 डिग्री पहुंचा, अप्रैल में 40 डिग्री तक जाने की संभावना – Siddharthnagar News


इंतेजार हैदर | सिद्धार्थनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थनगर में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। चैत्र के दूसरे पखवारे में ही जेठ जैसी तपन महसूस हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार की सुबह से ही चटख धूप ने लोगों को परेशान किया। सुबह दस बजे के बाद से ही चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों को घर से निकलने में दिक्कत हुई। दोपहर में गर्म हवाओं ने स्थिति और भी मुश्किल कर दी। लोगों को चेहरा गमछे से ढंककर चलना पड़ा। गर्मी की वजह से सड़कों पर आवाजाही भी कम रही।

लखनऊ के राज्य कृषि मौसम केन्द्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अप्रैल में तापमान और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version