Homeबिहारसियार ने 3 साल की बच्ची को दबोचा: अररिया में स्थानीय...

सियार ने 3 साल की बच्ची को दबोचा: अररिया में स्थानीय लोगों ने मासूम को बचाया, सदर अस्पताल में भर्ती – Araria News


अररिया के रूपेली वार्ड संख्या 5 में रविवार दोपहर सियार ने 3 साल की बच्ची पर अचानक हमला कर दिया। इसकी खबर लगते ही आसपास हड़कंप मच गया। घटना करीब दोपहर 1 बजे की है, जब बच्ची अन्य बच्चों के साथ ईंट भट्ठे के पास खेल रही थी।

.

सियार ने अचानक किया हमला

पीड़िता की पहचान अफसाना बेगम(3) पिता अमिनूर के रूप में हुई है। अफसाना के माता-पिता स्थानीय ईंट भट्ठे में मजदूरी करते हैं और परिवार वहीं झोपड़ी में रहता है। चश्मदीदों के मुताबिक, सियार ने अचानक बच्ची पर झपट्टा मारा। पास में खेल रहे एक अन्य बच्चे ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग दौड़े और सियार को भगाकर बच्ची को बचाया।

सियार में हमले में घायल बच्ची का इलाज जारी

गंभीर हालत में बच्ची को लाया अस्पताल

हमले में अफसाना को शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म आए हैं। उसे तुरंत सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया, जहां वह चिकित्सकों की देखरेख में है।

डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची के शरीर पर काटने और खरोंच के कई निशान हैं। उसे विशेष चिकित्सा देखभाल की जरूरत है।

वन विभाग से कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों और ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि मकई के खेतों से सियारों का निकलना आम बात है। पहले भी ऐसे हमले हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन और वन विभाग ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Exit mobile version