Homeपंजाबसिरसा के दो व्यक्तियों की पंजाब में मौत: बुलेट बाइक से...

सिरसा के दो व्यक्तियों की पंजाब में मौत: बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर – dabwali News



शव को डबवाली अस्पताल में लाया गया।

सिरसा के दो लोगों की पंजाब के फिरोजपुर में मौत हो गई। दोनों बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। डबवाली के अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

.

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सकताखेड़ा गांव के अंग्रेज सिंह (45) और महावीर (36) के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब दोनों पंजाब के घूमियारा गांव से बुलेट मोटरसाइकिल पर वापस लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

छबील लगाकर लोगों की सेवा कर निकले थे

सूचना मिलते ही मंडी डबवाली एम्बुलेंस सेवा ट्रस्ट के चालक कुलवंत मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को डबवाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों व्यक्तियों ने उसी दिन सुबह अपने गांव में ठंडे पानी की छबील लगाकर लोगों की सेवा की थी।

शाम को वे घर से यह कहकर निकले थे कि घूमियारा गांव में कुछ काम है और जल्द लौट आएंगे। अंग्रेज सिंह बिहार में मजदूरी का काम करता था, जबकि महावीर का मटके बेचने का व्यवसाय था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version