Homeहरियाणासिरसा में वरिष्ठ भाजपा नेता बलवान जांगड़ा बोले: हैट्रिक लगा रच...

सिरसा में वरिष्ठ भाजपा नेता बलवान जांगड़ा बोले: हैट्रिक लगा रच दिया इतिहास, प्रदेश की जनता को जाता है श्रेय – rania News



नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई देते हुए बलवान जांगड़ा।

हरियाणा निर्माण से लेकर अब तक प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का इतिहास भाजपा ने लिखने का काम कर दिया है। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा व बलवान जांगड़ा ने कही। प्रदेश में भाजपा सरकार ने पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह

.

विरोधी पार्टियों ने बरगलाने का किया प्रयास

हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार लगातार सरकार बनाने का इतिहास भाजपा ने सुनहरे शब्दों में लिखने का काम किया है, जिसका श्रेय प्रदेश की जनता को जाता है। जांगड़ा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा के चहुंमुखी विकास कार्यों व ईमानदार व्यक्तित्व के धनी नायब सिंह सैनी की कार्य प्रणाली पर मोहर लगाने का काम किया है। भाजपा विरोधी पार्टियों ने जनता को बरगलाने का अधिक प्रयास किया।

जनता पूर्णरूप से हो चुकी जागरूक

प्रदेश की जनता पूर्ण रूप से जागरूक हो चुकी है, इसलिए झूठे आडंबर में फंसने की बजाय देश व प्रदेश का विकास करवाने वाली भाजपा के पक्ष में मतदान करके तीसरी बार सत्ता सौंपने का काम किया है। जांगड़ा ने कहा कि हरियाणा के पंचकूला जिला में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में बड़े-बड़े नेताओं ने पहुंचकर हरियाणा का नाम रोशन किया है।

दुनिया के मानचित्र पर उभरने का काम

उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के अलावा बड़े-बड़े नेताओं ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया हो। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा प्रदेश विकास के मार्ग में नंबर वन बनकर देश दुनिया के मानचित्र पर उभरने का काम करेगा। जांगड़ा ने हरियाणा के मंत्रिमंडल में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को भी बधाई दी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version